• Sat. Sep 12th, 2026

हरियाणा की राजनीति में बड़ी हलचल : बीजेपी का एक निर्दलीय विधायक छोड़ेंगे सरकार का साथ

हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले ही बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद की पृथला विधानसभा से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत हरियाणा की नायब सैनी सरकार से समर्थन वापस ले सकते हैं। वीरवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर वो बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

नयनपाल रावत हरियाणा सरकार और प्रशासनिक कार्य प्रणाली से खफा है। निर्दलीय विधायक का कहना है कि पूर्ण समर्पण के बावजूद सरकार से सहयोग नहीं मिला। जिसके बाद बीजेपी सरकार बड़े खतरे में आ सकती है।

बता दें कि इससे पहले सरकार से 3 निर्दलीय विधायक अपना समर्थन वापस ले चुके हैं। दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान. पूंडरी से रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोधर अपना समर्थन कांग्रेस को दे चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *