• Mon. Aug 24th, 2026

Bigg B के लिए शाहरूख खान का खास पोस्ट- पोस्ट में लिखा…

शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपना 81वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में बर्थडे पर बॉलीवुड के सितारों ने उन्हें अपने खास अंदाज से विश किया है. इसी कड़ी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिए अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

किंग खान ने बुधवार देर शाम को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपना और अमिताभ बच्चन का स्नैपशॉट पोस्ट किया है । शाहरूख खान ने एक एड से एक स्नैपशॉट शेयर किया जिसमें शाहरुख और बिग बी दोनों ने स्क्रीन साझा किया है. अपने पोस्ट में, शाहरुख ने अमिताभ को सच्चा आशीर्वाद बताया है.।

प्यारे कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा है, टफ रन्स टिके नहीं रहते, बल्कि टफ रनर्स टिके रहते हैं. और सर आप उन सबमें सबसे टफेस्ट हो. पिछले 30 सालों में सिर्फ आपके आस-पास रहना और आपके जैसी ही हवा में सांस लेन, एक आशीर्वाद रहा है. जन्मदिन पर आपको शुभकामनाएं. कीप रनिंग एंड कीप इंस्पायरिंग अस. सर और आपका वह जिम, अनबिलेबल. लव यू.’

हरियाणा, अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को मिलेगा सरकारी विज्ञापन, बैठक में फैसला 

‘मोहब्बतें’ से लेकर ‘कभी खुशी कभी गम’ तक, बिग बी और शाहरुख ने एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उन्होंने हाल ही में एक एड के लिए एक साथ शूटिंग की, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया है. फैंस दोनों को एक साथ फिर से एक फिल्म में देखने की उम्मीद कर रहे हैं.

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *