• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा, अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को मिलेगा सरकारी विज्ञापन, बैठक में फैसला

cm khattar

 हरियाणा मंत्रिमंडल ने सरकार की विकासात्मक नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया समाचार चैनल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए विज्ञापन नीति को मंजूरी दे दी है।

सोशल मीडिया समाचार चैनल और सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ को शामिल करने का फैसला एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंचों की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

बयान में कहा गया कि हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति, 2023 को मंजूरी देने का निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

रोहतक पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल ,गृह मंत्री के आगमन से पहले ही कड़े पहरे के बीच शहर में मिली दो डेडबॉडी ,शिनाख्त जारी

वर्ष 2007 और 2020 की मौजूदा विज्ञापन नीतियां प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेबसाइट तक ही सीमित थीं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *