• Wed. Sep 2nd, 2026

”बिग बॉस 17” अंकिता लोखंडे व विक्की जैन के बीच हुई लड़ाई ,कहा -भूल जा कि हम शादीशुदा हैं

”बिग बॉस 17” में विक्की जैन और पत्नी अंकिता लोखंडे के बीच धांसू लड़ाई हो गयी है। आपको बता दें कि टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लोगों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो में हमेशा की तरह लड़ाई-झगड़े और प्यार-मोहब्बत देखने को मिल रही है। बिग बॉस 17 में बीते रविवार के एपिसोड में घर में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पहुंचते हैं और घरवालों से टास्क करवाते हैं। वहीं, बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें दिखाया गया है कि बिग बॉस दिल वाले मकान से विक्की जैन को दिमाग वाले मकान में भेज देते हैं। इसके बाद देखने को मिलता है कि विक्की जैन की अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ तू-तू मैं-मैं होती दिखाई देती है। आइए जानते हैं कि आखिर दोनों के बीच लड़ाई होने का कारण क्या है।

 

बिग बॉस के प्रोमो में दिखाया जाता है कि बिग बॉस कहते हैं कि कहानी में ट्विस्ट आने वाला है। इसके बाद घरवालों को बिग बॉस की तरफ से मैसेज मिलता है। इसमें लिखा होता है, ‘विक्की भैया को दिमाग के मकान में ना भेजता तो भला मैं क्या करता।’ बिग बॉस अंकिता लोखंडे से कहते हैं, ‘अंकिता क्यों आपका मुंह इतना क्यों उतरा हुआ है। जिसके लिए मुंह उतरा है वो तो वहां पर नाच रहा है और बहुत ज्यादा खुश है।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन में हुई लड़ाई
बिग बॉस प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि अंकिता लोखंडे को मनाने के लिए विक्की जैन पहुंचते हैं। इस पर अंकिता गुस्से में कहती हैं, ‘मत करो। मैं लात मार दूंगी। चला जा यहां से। तू सच में स्वार्थी और बेबकूफ है। मेरी किस्मत खराब हो गई सच में तेरे साथ रहकर। भूल जा कि हम शादीशुदा हैं। आज से तू अलग, मैं अलग। तू हमेशा से ऐसा ही था। एकदम शातिर। तूने मुझे यूज किया है। प्लीज आप यहां से जाइए।’ वहीं, प्रोमो में ये भी दिखाया गया है कि घर में दूसरे सदस्यों में लड़ाई होती है और किचन में तोड़फोड़ भी होती है। इसके बाद बिग बॉस किचन को बंद करने का आदेश देते हैं।

क्या आपको भी दिल टूटने के बाद महसूस होती है डिप्रेशन और डेड फीलिंग्स जैसी समस्या , तो करें ये उपाए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *