• Sat. Sep 12th, 2026

India गठबंधन से डरी हुई है भाजपा, इसलिए नाम बदल भटकाने की कोशिश में लगी

India,  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल ने भाजपा पर हमला किया। रजनी ने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन के बाद से हार को लेकर डरी हुई है। अब देश के नाम को लेकर ध्यान भटकाने वाली रणनीति बनाने लगी है।

कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी20 रात्रिभोज के लिए भेजे गए निमंत्रण पर उन्हें ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखे जाने पर हुए विवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंडिया और भारत एक ही चीज हैं और यह बात भारत के संविधान के पहले पन्ने से बहुत स्पष्ट रूप से लिखी है।

Haryana, कारखाना लगाने की मांग पर महिला से बोले सीएम, तुम्हें चांद पर भेजेंगे, वीडियो वायरल

पाटिल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का एक साल पूरा होने के मौके पर यहां एक पदयात्रा के दौरान पत्रकारों से कहा, “इंडिया और भारत एक ही है। यदि आप संविधान का पहला पृष्ठ खोलते हैं, तो यह बहुत स्पष्ट रूप से लिखा है: ‘इंडिया दैट इज भारत’। यह भाजपा की ध्यान भटकाने वाली रणनीति है।”

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *