• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा में दुष्कर्म केस में भाजपा नेता डेढ़ लाख रुपये लेता गिरफ्तार , हरियाणवी कलाकार का नाम भी है शामिल

हरियाणा। हरियाणा में दुष्कर्म केस में भाजपा नेता डेढ़ लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मामला हरियाणवी कलाकार नवीन नारू से जुड़ा है जिनपर पिछले वर्ष दुष्कर्म के आरोप लगे थे। जिसको लेकर समझौते के नाम पर बीजेपी नेता और एक अन्य साथी द्वारा ये राशि ली जा रही थी।बीजेपी नेता की पहचान कपिल नेहरू और अन्य साथी कि सतपाल के नाम से हुई है।जिसके बाद हिसार पुलिस ने इनके खिलाफ सिटी थाना में धारा 384 व 120 बी के तहत केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार हांसी की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह तीन वर्ष पहले हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के संपर्क में आई थी। तब नारू ने नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया था और वीडियो भी बना लिया था। महिला ने बताय कि पिछले तीन साल से नवीन नारू वीडियो वायरल करने के नाम पर उसको ब्लैकमेल कर रहा था। बात नहीं मानने पर वह उसको जान से मारने की धमकी भी देता था।

महिला पुलिस ने उसके बयान के आधार पर हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने नारू को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में नारू की पत्नी और हरियाणवी कलाकारों ने तब तत्कालीन एडीजीपी श्रीकांत जाधव से मिलकर बताया था कि शिकायतकर्ता महिला ने पैसे ऐंठने के लिए मुकदमा दर्ज करवाया है।

भाजपा नेता की समझौते की पेशकश
जानकारी के अनुसार हांसी सिटी थाना SHO को सूचना मिली थी कि नारू के खिलाफ दर्ज रेप के केस में कुछ लोग उस पर समझौते के लिए रुपए देने का दबाव बना रहे हैं। इस पर एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट परिसर में समझौते के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लेते हुए न्यू सुभाष नगर निवासी कपिल नेहरू व राम सिंह कॉलोनी निवासी सतपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

भाजपा नेता कपिल नेहरू पर पुलिस ने धारा 384 के तहत डर दिखाकर या अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करके जबरदस्ती वसूली करने और धारा 12बी में साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। नारू पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला का समझौते के इस केस में क्या कनेक्शन है, इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

राहगीरी में प्रस्तुति देता था नारू
बता दें कि नवीन नारू पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी प्रस्तुति देता था। हरियाणवी गानों में सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुका है। उसके कई गाने हिट भी हो चुके हैं।कपिल नेहरू भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। इससे पहले जजपा का शहरी युवा प्रधान था। अक्सर सोशल मीडिया पर मंत्री, विधायक, भाजपा के नेताओं के साथ फोटो डालता रहता था। बीते दिनों गणतंत्र दिवस समारोह पर उसे प्रशासन की तरफ से प्रशंसा पत्र भी दिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *