• Fri. Sep 4th, 2026

वसुंधरा राजे की अनुपस्थिति पर अटकलों को BJP ने दिया विराम, कही ये बात

BJP, भाजपा की संकल्प यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अनुपस्थिति को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही है। इसी बीच राजस्थान इकाई में गुटबाजी की अटकलों को पार्टी ने खारिज करते हुए कहा कि यहां हर कोई एकजुट होकर काम कर रहा है।

झालावाड़ में कार्यक्रम के लिए कोटा पहुंचे धामी ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में राजस्थान में सत्ता में वापसी करेगी।

राजस्थान की मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुकीं राजे ने विभिन्न पदों पर कार्य के दौरान 33 वर्षों तक झालावाड़ का प्रतिनिधित्व किया और यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उनके शामिल नहीं होने से पार्टी के भीतर कलह की अटकलों को बल मिला।

Book My Show ने कैनेडियन सिंगर शुभनीत सिंह का शो किया रद्द, पैसे वापस करने पर कही ये बात

परिवर्तन संकल्प यात्रा से राजे की अनुपस्थिति के कारण पार्टी में गुटबाजी के कांग्रेस के दावों के बारे में पूछे जाने पर धामी ने पत्रकारों से कहा, भाजपा न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी में हर कोई एकजुट होकर काम कर रहा है और भाजपा यहां (राजस्थान में) सत्ता में लौटेगी।

भाजपा के पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने पुष्टि की है कि राजे का झालावाड़ में यात्रा में भाग लेने का कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि राजे को कुछ अन्य जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।

 

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *