• Fri. Oct 2nd, 2026

BJP का कांग्रेस पर तंज- पार्टी का पत्रकारों के नहीं, राहुल गांधी के बहिष्कार से होगा भला

BJP, भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न समाचार चैनलों के 14 एंकर का बहिष्कार करने के विपक्षी गठबंधन इंडिया एलांयस के फैसले को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। भाजपा ने कहा कि मीडिया या किसी अन्य संस्थान से दूर रहने से उसे कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि वह राहुल गांधी का बहिष्कार करे तो पार्टी को फायदा हो सकता है क्योंकि उनके पास ताकत नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि भारत में ऐसी कोई संस्था नहीं है, जिस पर इस विपक्षी गठबंधन ने हमला नहीं किया हो, चाहे वह निर्वाचन आयोग हो या अदालतें। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाएं अपना काम बखूबी कर रही हैं।

यौन शोषण मामले में कोर्ट में पेश हुए बृजभूषण सिंह, अगली सुनवाई 23 सितंबर को

भाजपा प्रवक्ता ने पूछा कि विपक्षी गठबंधन जिन पत्रकारों का बहिष्कार करेगा, क्या वे उसके निशाने पर हैं और क्या यह संकेत है कि उन पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि अगर कल गए इनकी पार्टियों के सदस्यों सहित कोई इन एंकर पर शारीरिक रूप से क्षति पहुंचाने के लिए हमला करता है तो कौन जिम्मेदार होगा।

उन्होंने कहा, अगर कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसे कांग्रेस को अपने फायदे के लिए बहिष्कार करना चाहिए, तो उनका नाम राहुल गांधी है… आपके नेता के पास ताकत नहीं है। आप किन-किन लोगों का बहिष्कार करेंगे? अगर आपको बहिष्कार करना है और आगे बढ़ना है, तो अपने नेता का बहिष्कार करें।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *