Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
gıda vakum makinesi
betcio
  • Wed. Jul 15th, 2026

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP ने मारी बाजी ,ज्यादा वोट के बावजूद AAP-कांग्रेस गठबंधन को लगा बड़ा झटका

Byalakhharyana@123

Jan 30, 2024

चंडीगढ़।चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP ने बाजी मारके जीत हासिल कर ली। लेकिन इसी के साथ AAP-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। चुनाव में बीजेपी को कुल 16 वोट मिले, जबकि 12 वोट गठबंधन को मिले हैं। बीजेपी के मनोज सोनकर नए मेयर बन गए हैं। बीजेपी ने 4 वोटों से ये जीत हासिल की है। जबकि 8 वोटें काउंटिंग में शामिल नहीं की गईं। यह वोट कैंसिल हुई है या कोई और वजह थी इसके बारे में अभी पता नहीं चला है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप और कांग्रेस की जीत पक्की बताई जा रही थी। क्योंकि आप और कांग्रेस इस बार मिलकर बीजेपी को पटखनी देने के लिए मैदान में उतरी थी। 35 वार्षदों में से 20 पार्षद उनके थे और मेयर चुनाव में जीत के लिए 19 वोट चाहिए थे। बीजेपी की बात करें तो उसके पास सांसद किरण खेर का वोट मिलाकर कुल 16 वोट थे। लेकिन वोटिंग के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों के वोटों को कैंसिल कर दिया गया। कैंसिल किए गए वोटों की संख्या 8 बताई जा रही है।

अगर वोट कैंसिल न होते तो जीत जाता I.N.D.I.A
अगर आप और कांग्रेस के पार्षदों के वोट कैंसिल नहीं हुए होते तो I.N.D.I.A गठबंधन ये चुनाव आसानी से जीता जाता। क्योंकि 35 में से 20 पार्षद आप और कांग्रेस के थे। दोनों ही दल इस बार जीत को लेकर आश्वस्त थे। लेकिन ऐन वक्त पर उनके साथ खेला हो गया। जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई तो आप कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी वजह थी उनके 8 वोट कैंसिल करना। 8 वोट कैंसिल होने की वजह से वो जीती जीताई बाजी हार गए।

शुरुआत में मेयर पद के लिए वोटिंग हुई और अब वोटों की गिनती के बाद सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर ने जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव से पहले आया यह रिजल्ट इंडिया गठबंधन के लिए झटका माना जा रहा है। मनोज कुमार को 16 वोट मिले। वहीं आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 12 वोट हासिल किए. वहीं 8 वोट कैंसिल कर दिया गया।

आप ने लगाए धांधली के आरोप

AAP ने रिजल्ट को लेकर बीजेपी पर धांधली के आरोप लगाए हैं। आप के पार्षद कमलप्रीत ने कहा कि वोटों को कैंसिल किया गया है,ये धोखा है, आठ वोट कैंसिल किए गए हैं, क्यों वोट कैंसिल किए गए, ये नहीं बताया गया। वहीं एक अन्य पार्षद ने कहा कि बड़ी धांधली हुई है। ऐसे होगा तो हर जगह बीजेपी ही जीतेगी। 8 वोट कैंसिल कर दिया गया। ये काला दिन है।

कांग्रेस-आप का समझौता

मेयर चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने गठबंधन किया था। समझौते के तहत AAP ने मेयर पद के लिए प्रत्याशी खड़ा किया, जबकि कांग्रेस ने डिप्टी मेयर और सीनियर मेयर पदों के लिए अपने उम्मीवार चुनावी मैदान में उतारे। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए 18 जनवरी को वोटिंग होने वाली थी, लेकिन पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे छह फरवरी तक के लिए टाल दिया था। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। चुनाव टालने के प्रशासन के आदेश पर कांग्रेस और AAP के पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया था। हाई कोर्ट ने कड़ी सुरक्षा के बीच 30 जनवरी को वोटिंग कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *