• Tue. Aug 25th, 2026

BJP का लोकसभा चुनाव के लिए नया नारा -‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए तो सब मोदी……

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए नया नारा तैयार कर लिया है। पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनाव के लिए ‘सपने नहीं हकीतत बुनते हैं, इसलिए तो सब मोदी को चुनते हैं’ का नारा गढ़ा है। बीजेपी ने ये नारा ऐसे समय पर चुना है जब पार्टी पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में शुक्रवार (22 दिसंबर) से ही शुरू होनी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेता हिस्सा लेंगे।

इस दिन आएगी बीजेपी की पहली लिस्ट
इस बैठक में विकसित भारत संकल्प अभियान के साथ ही छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है। दरअसल, हिंदी भाषी राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को सत्ता मिली है। इन चुनाव को अगले साल होने वाले लोकसभा इलेक्शन के देखते हुए सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था।

ये ही कारण है कि सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनावों की तर्ज पर लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले ही बीजेपी अपने उम्मीदवारों की घोषणा जल्द शुरू करेगी, पहली लिस्ट जनवरी केआखिरी हफ्ते में आ सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *