• Thu. Sep 3rd, 2026

आरोप, निजी लॉकरों में छुपा है करोड़ों का काला, पुलिस से लॉकर खोलने की मांग

भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि जयपुर स्थित एक भवन में 100 निजी लॉकरों में 500 करोड़ रुपये का काला धन और 50 किलोग्राम सोना रखा हुआ है। मीणा ने पुलिस से लॉकर खोलने की मांग की। हालांकि, यह खुलासा नहीं किया कि लॉकर किसके हैं।

बता दें कि भाजपा ने मीणा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सवाई माधोपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने यहां पिंक सिटी प्रेस क्लब में मीडिया के सामने दावा किया, लगभग 100 लॉकर हैं जिनमें लगभग 500 करोड़ रुपये और 50 किलोग्राम सोना है। मैं तब तक गेट पर बैठा रहूंगा जब तक पुलिस आकर लॉकर नहीं खोल देती।

भूपेंदर हुड्डा पर जींद को लेकर डिप्टी सीएम ने जमकर कसे तंज ,कहा -जींद से पहले पाकिस्तान जैसा व्यवहार ,अब खून का रिश्ता

प्रेस क्लब से मीणा ने मीडिया से उस भवन तक उनके साथ चलने को कहा जहां के लॉकरों में उनके दावे अनुसार काला धन रखा हुआ है। वह मीडिया के साथ उस भवन में गए जहां लॉकर हैं। उन्होंने कहा, जयपुर पुलिस को लॉकर खोलने चाहिए।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि लॉकर किसके हैं। मीणा ने कहा, मैं नामों का खुलासा बाद में करूंगा क्योंकि अगर मैं अभी खुलासा करूंगा, तो राजनीतिक दबाव में लॉकर नहीं खोले जाएंगे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *