• Wed. Sep 2nd, 2026

अश्लील वीडियो भेजकर BJP MP को कर रहे थे ब्लैकमेल, तीन गिरफ्तार

BJP MP, भारतीय जनता पार्टी के सांसद को जनसभा के दौरान अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि यह मामला 28 सितंबर का है, जब भिवानी-महेंद्रगढ़ के भाजपा सांसद धर्मबीर एक जनसभा में थे। अचानक उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने अश्लील वीडियो चलाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। सांसद ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

भिवानी के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि सांसद की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की गई तो सामने आया कि नूंह जिला निवासी सहज मोहम्मद ने कॉल की थी।

बांगर की धरती जींद में रैली करके बीरेंदर सिंह ने बढ़ा दी बीजेपी की मुश्किलें ,जाने ऐसा क्या कहा

उन्होंने बताया कि तामील नाम का आरोपी फर्जी पुलिसकर्मी बन कर ब्लैकमेल करता था और लोगों से पैसों की उगाही करता था। सिंगला के मुताबिक, तामील का भाई आमिर ट्रक ड्राइवर है और वह दूर-दराज से मोबाइल सिम लाने का काम करता था। उन्होंने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से 13 मोबाइल, 15 सिम भी बरामद किए हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *