• Tue. Sep 1st, 2026

Bollywood Update, आज होगी राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई

raghav

Bollywood Update, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 13 मई (शनिवार) को सगाई करने वाले हैं। राघव चड्ढा पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं।

सगाई समारोह दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगा, जिसमें दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा जोनास भी शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास, परिणीति की बहन हैं।

सगाई समारोह शाम 5 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद अरदास और फिर सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है।

दिल्ली में होने वाले इस समारोह में सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत राजनीति और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

ब्लैक कलर के आउटफिट में Bike से जिम पहुंचे kartik Aryan

अपनी सगाई से पहले, मुंबई के बांद्रा इलाके में परिणीति का अपार्टमेंट परी रोशनी से जगमगा उठा है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा साझा किया गया एक वीडियो विशेष अवसर के लिए बांद्रा हाईराइज में परिणीति के अपार्टमेंट को रोशनी से जगमगाता हुआ दिखाता है।

राघव और परिणीति के डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब जोर पकड़ीं जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया था। दोनों को कई बार मुंबई एयरपोर्ट पर या रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए एक साथ देखा गया है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *