• Mon. Aug 3rd, 2026

हरियाणा में एक सड़क हादसे में BSF के हेड कॉन्स्टेबल की मौत ,डिवाइडर से टकराई ऑटो

रोहतक।हरियाणा में एक सड़क हादसे में BSF के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गयी ।जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी जिसमें बीएसफ के हेड कांस्टेबल शमशेर की मौत हो गयी। हादसे में ऑटो में सवार अन्य सवारियां भी घायल हो गयी हैं । अन्य परीवहन चालकों ने घायलों को रोहतक के पीजीआई में भर्ती करवाया। लेकिन शमशेर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में सुचना मिलने पर पुलिस पीजीआई में पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान शमशेर गांव खरैंटी का रहने वाला था। मृतक शमशेर बीएसफ में हेड कांस्टेबल था। उसके बेटे सचिन ने बताया कि उसके पिता की ड्यूटी पहले गुजरात में थी लेकिन हाल -फ़िलहाल उनकी ड्यूटी चंडीगढ़ में आई हुई थी। मृतक 24 नवंबर को छुट्‌टी पर आया था।

शमशेर का एक बड़ा भाई भी है। उसकी बहन रविना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता दलेर, मां रिंकू, ताऊ शमशेर, ताई आशा व राजेश समेत अन्य लोग गांव जिंदराण में बहन के घर लड़का होने पर एक कार्यक्रम में गए थे। सभी परिवार वाले ऑटो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। ऑटो चालक गांव का ही व्यक्ति था जो कि बेहद तेज रफ्तार से ऑटो को चला रहा था। ऑटो में बैठी सवारियों ने उसे कई बार ऑटो आराम से चलाने की बात कही थी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी।

जैसे ही ऑटो जींद रोड पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के नजदीक पहुंची तो ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में रविना को पैर व शरीर पर गंभीर चोटें लगी है, जिसके उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों ने शमशेर को मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *