• Mon. Aug 31st, 2026

हरियाणा सरकार केंद्र को पत्र लिखकर राज्य के नायक समुदाय को अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में शामिल करने का करेगी आग्रह

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग राज्य के ‘नायक’ समुदाय को अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजेगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जायेगी।

इसके साथ-साथ आज यहां मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा राज्य की पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए में क्रम संख्या -1 से 7 जातियों नामतः अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी को हटाने तथा क्रम संख्या 31 पर जंगम-जोगी शब्द को संशोधित कर जंगम कर दिया गया है।

संशोधन के अनुसार अब हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में से अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी को हटाया जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में क्रम संख्या 50 पर उल्लेखित राय सिख जाति को भी हटाया जाएगा। यह सभी जातिया पहले हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची तथा हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में शामिल थी, अब ये जातियां केवल हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में रह गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *