• Sun. Sep 6th, 2026

हरियाणा में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र , तीन दिन चलेगी कार्यवाही

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर, 2023 से शुरू होगा।यह निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। सत्र की कार्यवाही तीन दिन तक चलेगी।इसके साथ ही मंत्रिपरिषद द्वारा सदन के विधायी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।सत्र की अवधि को लेकर अंतिम निर्णय बिजनेस सलाहकार समिति की बैठक में होगा। ऐसे में यह भी तय हो गया है कि शीतकालीन सत्र छोटा लेकिन हंगामेदार रहेगा।

पिछले साल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चला था। इस बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर (शुक्रवार) से आरंभ होने के बाद शनिवार और रविवार को दो दिन अवकाश रहेगा। फिर सोमवार और मंगलवार को सदन की कार्यवाही चलेगी। सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा।
इस दौरान विधायकों से विधानसभा सत्र में लगाने के लिए स्पीकर डा. ज्ञानचंद गुप्ता ने सवाल मांगे हैं। सभी विधायकों के सवाल आने के बाद उनका डा निकाला जाएगा। सत्र सुबह 11 बजे से आरंभ होकर शाम छह बजे तक चलता है, जिसमें हर रोज दो सीटिंग की कार्यवाही होती है।

विधानसभा सत्र में इस बार हुक्का बारों पर शिकंजा कसने के लिए विधेयक लाया जा सकता है। विधेयक में गैर जमानती धारा के साथ लाखों रुपये के जुर्माने का प्रविधान किए जाने की संभावना है। इस विधेयक का नाम कोटपा (सिगरेट एंड अदर टोबेको प्रोडेक्ट्स) विधेयक होगा। सत्र में इसी बार हरियाणा मृत शरीर के सम्मान विधेयक के भी पेश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *