• Sun. Sep 13th, 2026

सीमा पर फायरिंग में शहीद हुए BSF के SI मोहम्मद इम्तियाज, दुश्मन से लड़ते हुए दी शहादत

सीमा पर फायरिंग में शहीद हुए BSF के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, दुश्मन से लड़ते हुए दी शहादतसीमा पर फायरिंग में शहीद हुए BSF के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, दुश्मन से लड़ते हुए दी शहादत

जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से हुई गोलाबारी के दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए। वे सीमा चौकी का नेतृत्व करते हुए वीरता से दुश्मन से लोहा ले रहे थे। BSF ने उनकी शहादत को सलाम किया है और देश ने एक और जांबाज़ सपूत खो दिया।

BSF के आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा गया, “10 मई 2025 को जम्मू जिले के आरएस पुरा क्षेत्र में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग के दौरान राष्ट्र की सेवा में सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने सर्वोच्च बलिदान दिया। हम उन्हें सलाम करते हैं।”

बीएसएफ की ओर से बताया गया कि सब इंस्पेक्टर इम्तियाज अग्रिम चौकी पर तैनात थे और उन्होंने नेतृत्व करते हुए दुश्मन की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उनकी वीरता को याद करते हुए 11 मई को जम्मू के पलौरा स्थित फ्रंटियर मुख्यालय में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। बीएसएफ के महानिदेशक और सभी अधिकारी-कार्मिकों ने उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हमले में कुल छह की मौत, 20 घायल

इसी हमले में जम्मू-कश्मीर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी और सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) सहित कुल छह लोगों की जान गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना की ओर से मोर्टार और ड्रोन हमलों की वजह से रिहायशी इलाकों को भी नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हमले से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। साथ ही प्रशासन ने लोगों को अपील की है कि वे मोर्टार और ड्रोन के अवशेषों से दूर रहें। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।


BSF, Mohammad Imtiaz, Jammu Border Firing, Martyr SI, Pakistan Firing, Jammu Kashmir News, Cross Border Attack, Indian Army, Umar Abdullah, Drone Attack Jammu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *