• Sun. Aug 2nd, 2026

मणिपुर में Bullet Proof Jacket की सेल बढ़ी

Bullet proof jacket, मणिपुर में बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग काफी बढ़ गई है. इसका दाम तीन हजार से साढ़े तीन हजार रूपये के बीच है. दो समुदाय के बीच चल रही जातीय हिंसा को तीन महीने से अधिक का समय हो गया है.

हालांकि, अब वहां हो रही हिंसा में कमी देखने को मिल रही है. इस बीच सरकार की विफलता की दास्तान बन चुके मणिपुर में अब बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग बढ़ गई है. जहां पहले एक महीने में दो से ज्यादा बुलेट प्रूफ नहीं बिकती थी, वहां अब 30 से 50 जैकेट बिक रही हैं.

आलम यह है कि लोग बड़ी संख्या में जैकेट का आर्डर दे रहे हैं. लगातार मिल रहे ऑर्डर को लेकर स्थानीय दुकानदार ने एबीपी से कहा, ‘हम पहले बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं बेचते थे, लेकिन जब से ये समस्या हुई है तब से हमने इसे बेचना शुरू कर दिया है.’

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब हमारे पास इसकी इतनी डिमांड आ रही है. बहुत लोग इसे खरीदने आ रहे हैं. इसलिए कपड़ो के साथ हम इसे भी रख रहे हैं.

Jawan New Poster, विजय सेतुपति का फर्स्ट लुक आउट

दुकानदार ने बताया कि पहले वह दुकान पर इसके सिर्फ 20-30 पीस ही रखे थे, लेकिन इस समय हालत यह है कि जो ग्राहक इसे खरीदने आ रहें हैं, वे एक बार में 15 से 20 जैकेट खरीद के ले जा रहे हैं. बिक्री को देखते हुए हमने अब अलग-अलग डिजाइन की जैकेट मांगना शुरू कर दिया है. साथ ही अब हम ज्यादा आर्डर कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *