• Tue. Sep 1st, 2026

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया CM पद से इस्तीफा , कौन होगा पंजाब का अगला मुख्यमंत्री ?

Captain Amarinder Singh resigns from the post of CM, who will be the next Chief Minister of Punjab?Captain Amarinder Singh resigns from the post of CM, who will be the next Chief Minister of Punjab?

अलख हरियाणा डॉट कॉम ||चंडीगढ़ || कांग्रेस भी बीजेपी की तर्ज पर मुख्यमंत्रियों की अदलबदली में लग गई है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और वहां के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह थे। 40 विधायकों की नाराजगी और सिद्दू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंजाब कांग्रेस में कटास बढ़ने शुरू हो गए थे। जिसका नीताजा यह रहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

अलख हरियाणा डॉट कॉम ने सुबह ही यह जानकारी दे थी कि कैप्टन को सीएमशिप से हाथ धोना पद सकता है जो शाम होते होते आपके सामने है। लगभग साढ़े 4 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा – दो महीने में तीन बार अगर आपने विधायक दल की बैठक बुलाई तो मुझे लगा कि मैं सरकार नहीं चला पा रहा हूंगा तभी तो बार-बार इस वीटिंग को बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीति का रास्ता खुला हुआ है। मेरे साथ जो लोग जुड़े हुए हैं उनसे बातचीत करूंगा उनसे सलाह मशविरा करूंगा उसके बाद आपको आगे के रास्ते के बाद बताऊंगा। अभी मैं कांग्रेस में हूं और मैंने कांग्रेस में रहते हुए सीएम पद से इस्तीफा दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=DFmZiUbUZqo


इसी सवाल पैदा हो गया है कि पंजाब का अगला सीएम कौन होगा ?
गौरतलब है कि अगले बरस पंजाब में चुनाव हैं। नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष जब से बने हैं तब से कांग्रेस में खींचतान के हालात बन गए थे । ऐसे में कांग्रेस इस मसले को इस रूप में सुलझाया है । अब सवाल यह है कि पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? बागी ग्रुप की अगुवाई कर रहे सुखजिंदर रंधावा भी सीएम बनने की इच्छा रखते हैं ? वहीं सिद्धू भी इस रेस में शामिल हैं लेकिन एक चर्चा ये भी है हिन्दू सिखों का तालमेल रखते हुए सुनील जाखड़ को सीएम बनाया जा सकता है। पूर्व प्रधान लाल सिंह,सांसद प्रताप सिंह बाजवा,राजिंदर कौर भट्‌ठल नाम भी सीएम पद के लिए हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *