• Sat. Sep 12th, 2026

देशभर के ESIC के 30 अस्पतालों में मरीजों की बढ़ी सुविधा, कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू

ESIC, सरकार ने देश भर में ईएसआईसी के 30 अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू की है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने ईएसआईसी मुख्यालय में ईएसआई निगम की 191वीं बैठक के दौरान कीमोथेरेपी सेवा की शुरुआत की।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस सेवा की शुरुआत होने से बीमाधारक कर्मचारी एवं उन पर आश्रित लोग आसानी से कैंसर के बेहतर उपचार की सुविधा पा सकेंगे।

मंत्री ने नियंत्रण कक्ष के साथ ईएसआईसी के डैशबोर्ड (विभिन्न स्त्रोतों से मिले आंकड़ों के अवलोकन का माध्यम) का भी उद्घाटन किया जिससे संसाधनों और ईएसआईसी अस्पतालों में बिस्तर की बेहतर निगरानी सुनिश्चित हो पाएगी। इसके अलावा निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं अन्य चीजों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।

6 राज्यों में जीएसटी लकी ड्रा योजना, पुरस्कार में मिलेगा 30 करोड़, हर महीने होगे 810 ड्रा

बैठक के दौरान मंत्री ने 15 नए ईएसआईसी अस्पताल, 78 ईएसआईसी औषधालय स्थापित करने और असम के बेलटोला, तमिलनाडु के चेन्नई स्थित के. के. नगर तथा हरियाणा के फरीदाबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने को भी सैद्धांतिक मंजूरी दी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *