• Thu. Aug 27th, 2026

Manoj Tiwari पर भड़की छत्तीगसढ़ कांग्रेस, सुशील शुक्ला की दो टूक- ‘बेबी बीयर पीके…’ गाने वाले सनातन का ज्ञान न दें तो बेहतर

ByAlka

Sep 28, 2023 #Manoj Tiwari
manoj tiwarimanoj tiwari

इंसान का अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता। ये कहावत Manoj Tiwari पर सटीक बैठती है। दरअसल, तमिलनाडु के युवा डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर जो टिप्पणी की है, उसे भाजपा कांग्रेस समेत पूरे INDIA गठबंधन से जोड़ रही है। भाजपा गठबंधन सहयोगी होने के कारण कांग्रेस से भी माफी मांगने को कह रही है। कांग्रेस शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ में पार्टी का प्रचार करने पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा। इस पर कांग्रेस ने आक्रामक अंदाज में पलटवार किया।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे मनोज तिवारी ने कांग्रेस पार्टी के 75 सीट जीतने के टारगेट पर कहा, सनातन का विरोध करने वाले किसी राज्य में नहीं टिक सकेंगे। इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने मनोज तिवारी के सांसद बनने से पहले गायक और अभिनेता वाले करियर का जिक्र कर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो ‘बेबी बीयर पीकर नाचे…’ जैसा फूहड़ गाना गाते हैं उन्हें सनातन पर ज्ञान देने से बचना चाहिए।

शुक्ला ने तिवारी की पॉलिटिकल मैच्योरिटी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि फूहड़ और अभद्र गानों से लोकप्रियता हासिल करने के बाद सांसद बन गए हैं, लेकिन राजनीति में अभी कच्चे खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी अपनी करनी और आचरण से सनातन धर्म पर खुद हमले करते रहे हैं। शुक्ला ने भाजपा सांसद को खुद आचरण सीखने की नसीहत भी दे डाली।

कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जीत के प्रति आश्वस्त लग रही है। भाजपा पर लगातार हमले कर रही कांग्रेस सीधे पीएम मोदी पर भी निशाना साध रही है। सुशील शुक्ला ने कहा, पीएम मोदी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन बाद में ठेंगा दिखा दिया। उन्होंने महंगाई और किसानों की दोगुनी आय के मुद्दे पर भी भाजपा को नाकाम करार दिया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लीडरशिप में कांग्रेस की सरकार ने जो काम किए हैं, पार्टी उसके आधार पर चुनाव लड़ेगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *