• Mon. Aug 24th, 2026

CID एक्टर फ्रेड्रिक्स का हुआ निधन ,गंभीर बीमारी के चलते हॉस्पिटल में थे एडमिट

CID एक्टर फ्रेड्रिक्स का निधन होने को लेकर एक बुरी खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार सोनी टीवी पर सबसे जयादा देखे जाने वाले पॉपुलर शो सीआईडी के फ्रेड्रिक्स यानि दिनेश का रविवार को निधन हो गया। बताया जा रहा यही की फ्रेड्रिक्स को हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था। जिसके बाद रात 12 बजकर 8 मिनट पर उन्होंने मुंबई के तुंगा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

 

फैंस को लगा बड़ा झटका
दिनेश के शरीर के कई सारे अंग डैमेज हो चुके थे। जिसके चलते ही उनकी मौत हो गई। बीती रात डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया था। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी हालत गंभीर थी और शरीर में काफी दिक्कतें भी थी। एक्टर के फैंस को उनके निधन की खबर से बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर भी लगातार लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

टीवी शोज और फिल्मों में किया काम
दिनेश फडणीस के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने अपने फ्रेड्रिक्स के किरदार से अपनी एक मजाकिया की अलग पहचान बनाई है। सीआईडी के कई फैंस उनकी कॉमेडी के कायल थे। सीआईडी के अलावा भी उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्में की हैं। उन्होंने लोगों का पसंदीदा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम किया है। इसके अलावा वो Super 30 और सर्फरोश जैसी फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्टर भी नजर आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *