• Tue. Aug 25th, 2026

यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए जल्दी ही जारी होगी सिटी स्लिप , देखिये परीक्षा की तारीख और सिटी स्लीप

नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए जल्दी ही सिटी स्लिप जारी होगी। दरअसल यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी कि UGC NET एग्जाम का आयोजन करता है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है। इस साल दूकी सरे सत्र का एग्जाम (यूजीसी नेट दिसंबर 2023) के लिए डेट्स का एलान पहले ही हो चुका है और उम्मीदवारों को अब एग्जाम सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया है उनको बता दें कि यूजीसी की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी की जा सकती है। हालांकि यूजीसी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एग्जाम की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
-वेबसाइट के होम पेज पर एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल- एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
-इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी के अनुसार एग्जाम में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी कर सकते हैं।

दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा की शुरुआत 6 दिसंबर से की जाएगी और अंतिम पेपर 22 दिसंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम से कुछ दिन पूर्व ही उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एग्जाम केंद्र पर जाते समय एक वैलिड पहचान पत्र और एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *