• Sun. Aug 23rd, 2026

UP पुलिस भर्ती के एग्जाम हेतु सिटी स्लिप हुई जारी ,ऐसे करें डाउनलोड

UP पुलिस भर्ती के लिए एग्जाम हेतु सिटी स्लिप जारी हो गयी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से पुलिस वर्कशॉप स्टाफ, हेड एवं असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक (यांत्रिक) , सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी से लेकर 8 फरवरी 2024 तक होगा।जिसके बाद अब अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर, तिथि एवं पाली की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

परीक्षा से दो दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दो दिन पूर्व जारी किये जाएंगे। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार हेल्प डेस्क नंबर 7550004137/7550004136 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर ‘Exam City Intimation Slip’ लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर लॉगिन करें।
एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *