• Wed. Sep 2nd, 2026

CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने खट्टर सरकार पर कसा तंज ,कहा -कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के पोर्टल करवाएंगे बंद,कुमारी सेलजा को लेकर भी कहा ..

हरियाणा। हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने खट्टर सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा की कांग्रेस सरकार आते ही किसानों के पोर्टल बंद करवा देंगे। ये बयान हुडा ने पानीपत की अनाज मंडी में किसानों को कहे। इस दौरान हुडा ने अपनी पार्टी के अंदर मची सियासी घमासान को लेकर भी पलटवार किया। उन्होंने एक बार फिर अपनी एसआरके ग्रुप पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार आते ही 4 डिप्टी सीएम जरूर बनाएंगे।

पूर्व सीएम हुड्डा पानीपत में अनाज मंडी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी में किसानों-आढ़तियों से मुलाकात की।इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल चलाया हुआ उसके कारण किसानों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पोर्टल के चक्कर में आढ़ती और किसान दोनों ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं। प्रदेश के तमाम मंडियों में दो दिन से खरीद ही नहीं हो रही। इससे किसान परेशान हैं। यह सब परेशानी पोर्टल की वजह हो रही है।

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले पोर्टल को बंद किया जाएगा। पहले भी यही किसान, यही मंडी, यही आढ़ती और यही फसलें थी, तब यह सब परेशानी नहीं थी लेकिन अब परेशानियों का अंबार लगा हुआ है। यह पूरी असफल सरकार है, सरकार की नीयत ठीक नहीं है।उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस बनने के बाद वह प्रदेश में चार डिप्टी सीएम भी बनाएंगे। ये फैसला उन्होंने 2019 में ही ले लिया था। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप शर्मा, इसराना से कांग्रेसी विधायक बलबीर बाल्मीकि, सचिन कूंडू, खुशीराम जागलान समेत कई नेता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि भूपेंद्र हुड्‌डा ने कुछ दिन पहले रोहतक में ब्राह्मण सम्मेलन में हिस्सा लिया। यहां हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर ब्राह्मण डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।उनके बयान पर उन्हीं के ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने इससे इनकार कर दिया। उदयभान ने कहा ये सब हाईकमान तय करता है। पार्टी हाईकमान सभी जातियों की राजनीति करता है। इसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, अल्पसंख्यक सभी शामिल हैं।इसके बाद भूपेंद्र हुड्‌डा बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि अब एक नहीं बल्कि 4 डिप्टी सीएम बनाएंगे। जो ब्राह्मण, दलित, OBC और सामान्य वर्ग से होंगे।इस बयान को कुमारी सैलजा ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसा कोई भी फॉर्मूला नहीं है। यह फॉर्मूला कब बना? किसने इसकी घोषणा की? उन्होंने बताया कि 2019 में मैं खुद प्रदेश अध्यक्ष थी।कांग्रेस ने ऐसा कुछ तय नहीं किया है। सीएम हो या डिप्टी सीएम हाईकमान समय पर तय करता है। हुड्‌डा की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इस फैसले के लिए हाईकमान ने किसी को भी अधिकृत नहीं किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *