• Sat. Sep 12th, 2026

Nuh Violence पर बोले सीएम खट्टर, जांच जारी, दोषी बख्शा नहीं जाएगा

cm khattar

Nuh violence, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूंह हिंसा मामले में जांच जारी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी, जिसमें दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। यह हिंसा गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों में भी फैल गई थी।

खट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।

विहिप के 28 अगस्त को ब्रज मंडल यात्रा पुनः शुरू करने की योजना के बारे में सरकार से इजाजत लेने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे को कोई जानकारी नहीं है और इस तरह की स्थिति आने पर ही वो बोलेंगे।

Nuh violence, बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

खट्टर ने हाल ही में कहा था कि नूंह में 31 जुलाई को यात्रा पर हुआ हमला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में साजिश रचने के तथ्य सामने आए हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *