• Fri. Sep 11th, 2026

CM Khattar बोले, अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य

Concept image

Cm Khattar, Haryana के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।

यह बातें मुख्यमंत्री ने पानीपत जिले के समालखा में छह लोकसभा क्षेत्रों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान बोली।

खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार समाज हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ काम करते हुए सरकार समाज के सबसे कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करती है कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले।

Haryana की गाड़ी में लड़की को अगवा करने का वीडियो वायरल

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने जरूरतमंदों, किसानों और पिछड़े वर्गों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।”

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *