• Thu. Aug 27th, 2026

Congress में अंदरूनी कलह पर बोले Cm Khattar, विपक्षी पार्टी कई सालों के बाद भी राज्य में…

CM Khattar, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में स्वच्छता अभियान के बाद भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी कई सालों के बाद भी राज्य में एक पूर्ण संगठनात्मक ढांचा स्थापित नहीं कर पाई।

उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर भी हमला बोला, कहा कि इसका न तो कोई चेहरा है और न ही विचारधारा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले गठित होने के बावजूद कांग्रेस हरियाणा में अपना मजबूत संगठनात्मक ढांचा नहीं बना पाई है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस की स्थिति क्या है? हरियाणा में वे अपना संगठनात्मक ढांचा तक खड़ा नहीं कर पाए हैं। पिछले वर्षों में उन्होंने एक प्रदेश अध्यक्ष तो बना दिया लेकिन एक संगठनात्मक ढांचा स्थापित करने में विफल रहे। पिछले नौ वर्षों में उनकी राज्य इकाई में तीसरा प्रमुख नियुक्त किया गया है, लेकिन आज भी उनमें पार्टी का ढांचा खड़ा करने का साहस नहीं है।

India alliance पर कांग्रेस नेता सिद्धू बोले, कहा पहाड़ की तरह खड़ा…

खट्टर ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की हरियाणा इकाई में ‘अंदरूनी कलह’ है। उन्होंने कहा, ‘‘अब, वे कह रहे हैं कि जिला अध्यक्ष के साथ-साथ जिला स्तर पर एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रयोग करेंगे… क्योंकि उनके नेता लड़ रहे हैं, उन्हें यह भूल जाना चाहिए कि उनके पास जमीनी स्तर पर एक संगठन है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य कांग्रेस इकाई में किसी भी अंदरूनी कलह से इनकार किया। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भी भाजपा सत्ता में लौटेगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *