• Mon. Sep 7th, 2026

India alliance पर कांग्रेस नेता सिद्धू बोले, कहा पहाड़ की तरह खड़ा…

India Alliance, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस और आप के बीच चल रहे घमासान के बीच कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ एक ऊंचे पहाड़ की तरह खड़ा है और इसकी शान यहां-वहां आने वाले तूफान से प्रभावित नहीं होगी।

सिद्धू का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब पंजाब में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित कई कांग्रेस नेता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे हैं।

सिद्धू ने कहा, पंजाब को यह समझना चाहिए कि यह भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, न कि पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने का। सिद्धू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, इंडिया गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह खड़ा है…यहां-वहां आने वाले तूफान से इसकी शान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ढाल को तोड़ने का कोई भी प्रयास निरर्थक साबित होगा।

Piyush Goyal Jabalpur दौरे पर बोले- 2047 तक 10 गुना बड़ी होगी भारत की इकोनॉमी

सिद्धू की यह टिप्पणी प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वडिंग द्वारा 2015 के मादक पदार्थ मामले में पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ बताए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। भुलथ के विधायक खैरा की गिरफ्तारी से पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच दूरियां बढ़ गई हैं।

दोनों दलों के ‘इंडिया’ के सदस्य होने के कारण पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व में संकेत दिया था कि वे राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के खिलाफ हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *