• Fri. Sep 4th, 2026

Piyush Goyal Jabalpur दौरे पर बोले- 2047 तक 10 गुना बड़ी होगी भारत की इकोनॉमी

piyush goyalpiyush goyal

BJP (भारतीय जनता पार्टी) विकास के अलग-अलग पैमानों पर कामयाबी के दावों के सहारे राजनीतिक लड़ाई लड़ रही है। मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अगले साल लोक सभा चुनाव भी कराए जाने हैं। ऐसे में हिंदी हार्टलैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है। मुकाबला कड़ा है ऐसे में भाजपा पूरी ताकत से उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पर फोकस कर रही है। ताकत झोंके जाने की मिसाल केंद्रीय मंत्रियों के दौरों से मिलती है। स्टार नेताओं के दौरों की इसी कड़ी में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जबलपुर पहुंचे।

जबलपुर में पार्टी सांसद राकेश सिंह और अन्य भाजपा नेताओं के साथ मीडिया के सवालों पर गोयल ने देश में हो रहे आर्थिक विकास की तस्वीर पेश की। उन्होंने दावा किया कि अगले 24-25 साल में भारत की इकोनॉमी का साइज 10 गुना बढ़ जाएगा। पीयूष गोयल ने भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यों का प्रभाव बताते हुए कहा कि लोग लगातार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।

सीधे तौर पर विपक्षी दलों का नाम लेकर राजनीतिक बयान देने से बचते हुए गोयल ने कहा, “…इस देश के लोग भारत को आगे ले जाने के लिए उत्साहित हैं। दुनिया में भारत की छवि को लेकर गोयल ने कहा, भारत के प्रति विश्वास बना हुआ है। भारत अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में एक इंजन के रूप में काम करेगा… उन्होंने कहा कि दुनिया में मंदी और ड्रिपेशन के बावजूद भारत लगातार आगे बढ़ रहा है…

प्रधानमंत्री के ग्वालियर दौरे के बारे में गोयल ने कहा कि पीएम मोदी मध्य प्रदेश में इंडस्ट्रियल सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों पर जनता को भरोसा है। लगातार हो रहा औद्योगिक विकास भी ऐतिहासिक है। 12 फीसद के औद्योगिक विकास को देखते हुए गोयल ने दावा किया कि 2047 तक भारत अब से दस गुना बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा… देश ग्लोबल पावर बनकर उभरेगा।

भारत गरीबी से मुक्त होगा। सभी को बेहतर शिक्षा मिलेगी। युवा देश के विकास में योगदान कर पाएंगे। गोयल के दावों को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा गरीब कल्याण और हर युवा को काम जैसी नीतियों के आधार पर ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के रण में 150 सीटें जीतने का दावा कर रही है। बहरहाल, जनता जनार्दन का फैसला जानने के लिए इस साल के अंत तक इंतजार करना पड़ेगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *