• Tue. Aug 11th, 2026

CM मनोहर लाल ने “लखपति दीदी महासम्मेलन “में तीन लाख महिलाओं को लखपति बनाने का किया ऐलान ,बेटियों को दिया ये तोहफा

हरियाणा।CM मनोहर लाल ने “लखपति दीदी महासम्मेलन “में आज तीन लाख महिलाओं को लखपति बनाने का ऐलान किया है। आज करनाल की नई अनाज मंडी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा क्षेत्र से महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली से लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया व सुनाया जाएगा।

“लखपति दीदी योजना ”
सीएम मनोहर लाल ने आज करनाल पहुंचकर सबसे पहले हरियाणा से अयोध्या जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर इसके बाद वे नई अनाज मंडी में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। सीएम मनोहर लाल ने इस दौरान कहा कि आज का दिन सौभागशाली है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्पना कर महिलाओं के लिए योजनाएं बनाई हैं। ये विचार उनके ही मन में आया कि महिलाओं को लखपति बनाया जाए। इसलिए योजना का नाम भी लखपति दीदी रखा है। ये अनूठी सोच और पहल है।

हरियाणा की तीन लाख बहनों को लखपति बनाएंगे: सीएम

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि दो करोड़ बहनों के लिए 132 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा से इस योजना में तीन लाख महिलाएं शामिल है। योजना के तहत पांच हजार बहनों को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, बताया कि 102 महिलाओं को ट्रेनिंग देकर विभागों में काम दिलवाया गया है।सीएम ने कहा कि हम महिलाओं को चूल्हे से तकनीक तक लेकर गए हैं। कहा कि मातृ शक्ति जब लखपति बनती है तो इसमें परिवार भी साझीदार होता है। जो महिलाओं में बहादुरी का प्रतीक है। महिला परिवार की धुरी है वह तीन पीढ़ियों को सुधारती है। पीएम का लक्ष्य है कि महिलाओं का कौशल विकास करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

हरियाणा में 500 स्वयं सहायता ग्रुप बने हैं, प्रदेश में जो विभिन्न उत्पाद बनाती है। उनके उत्पाद बेचने के लिए हर कस्बे में साझा बाजार बनाएंगे। करनाल में इसकी शुरुआत कर दी है। दूसरा फतेहाबाद में तैयार है। ड्रोन से यूरिया और दवा का छिड़काव करने के लिए महिलाएं काम करेंगी। अब पुराना तरीका बदलने का समय आ गया है।

सीएम ने कहा कि बेटियां सेना, खेलों और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। छह लाख बहनों में से 2 लाख 58 हजार को लखपति दीदी बनाने की योजना है। जिनमें से 50 हजार बहनें एक लाख महीना कमा रही है। सीएम ने कहा कि एक हजार हरहित स्टोर खोलेंगे। इनमें भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि उनके परिवार को सशक्त बनाया जा सके।

महिलाओं ने लगाए जय श्री राम के नारे

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पहले महिला सुनती रहती थी, सहती थी लेकिन अब महिला थाने हैं, सुरक्षा है। अब हर क्षेत्र में महिलाएं सबसे आगे हैं। मेडल जीतने में 70 से 80 परसेंट बेटियां है महिलाएं है।बेटियों के लिए सीएम मनोहर लाल ने एलान किया कि प्राइवेट स्कूल और कॉलेज में बेटियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। उनकी फीस सरकार भरेगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *