• Fri. Sep 4th, 2026

CM नायब सैनी ने शपथ से पहले कामाख्या मंदिर पहुंचकर की पूजा – अर्चना , लगाई ये गुहार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुवाहाटी में प्रतिष्ठित कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की।जहां उन्होंने हरियाणा के समृद्ध भविष्य और राज्य के विकास के नए स्तर हासिल करने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुमन सैनी व मोहन लाल बड़ोली शामिल रहे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, ” मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे मां के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। मैं चुनाव के पहले भी आया था और चुनाव के बाद भी मैं मां के दर्शन करने आया हूं। मैं हरियाणा प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं हमारे लोग स्वस्थ रहे और विकास की इस गाथा में मजबूती से अपना योगदान देते रहे और हमें जो बहुमत दिया गया है उसके लिए मैं प्रदेशवासियों का धन्यवाद करता हूं…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *