• Wed. Aug 26th, 2026

CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, क्रोनिक किडनी रोगियों का अस्पतालों में फ्री होगा डायलिसिस

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज अपना कार्यभार संभालते ही बड़ा फैसला लिया।सीएम नायब सैनी ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेज में भी निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाएगी।

दरअसल हरियाणा मुख्यंत्री नायब सैनी और मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद आज शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में मंत्रीमंडल की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएम नायब सैनी ने की। बैठक से पहले नायाब सैनी ने अपने कार्यालय (सीएम ऑफिस) पहुंचे और कार्यभार संभाला। इसके बाद सभी मंत्रियों को उनके कार्यालय दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *