• Sat. Sep 12th, 2026

शीतलहर का कहर: 12 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों में 28 दिसंबर तक बर्फबारी

HaryanaWeatherHaryanaWeather

alakh haryana नेशनल डेस्क: देशभर में शीतलहर का असर तेज हो गया है, जिससे ठंड ने विकराल रूप धारण कर लिया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

श्रीनगर में 50 साल की सबसे ठंडी रात

21 दिसंबर की रात श्रीनगर में माइनस 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 50 वर्षों में सबसे ठंडी रात रही। कड़ाके की ठंड से डल झील और बद्रीनाथ धाम के पास उर्वशी धारा पूरी तरह जम गई है।

IMD ने दी 12 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जहां तापमान 3 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। पचमढ़ी 3.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में 12 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने यह भी बताया कि 26 दिसंबर से एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित

देश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुद को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।


Tags: #शीतलहर #बर्फबारी #मौसम_अलर्ट #ओलावृष्टि #पश्चिमी_विक्षोभ #हरियाणा_समाचार



        

        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *