• Sun. Aug 23rd, 2026

भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ रोहतक पहुंचे कांग्रेस नेता, किरण-सैलजा-रणदीप , गुटबाजी के चलते हो सकता है बड़ा धमाका

हरियाणा। भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ रोहतक में कांग्रेस नेता, किरण-सैलजा-रणदीप सुरजेवाला पहुंचे हैं। रोहतक को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के इन तीनो दिग्गज नेताओं की पहुंचने की खबर से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद ये गुटबाजी अबकी बार हरियाणा की राजनीति में कोई बड़ा धमाका ला सकती है।

आपको बता दें कि हरियाणा के रोहतक के मैना पर्यटन केंद्र में बुधवार को यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता किरण चौधरी, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला पहुंचे हैं। विधायक किरण चौधरी के पहुंचने पर उनका स्वागत करते पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्रा द्वारा किया गया। किरण चौधरी, कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला पत्रकार वार्ता में बड़ी घोषणा कर सकते हैं। कांग्रेस के तीन दिग्गज नेताओं के शहर में होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अपने नेताओं के आगमन की खबर सुनकर मैना पर्यटन केंद्र में कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। कांग्रेस के तीनों नेताओं का साझा प्रयास कार्यकर्ताओं में जोश फूंक सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *