• Mon. Mar 27th, 2023

कांग्रेस का सारा फोकस यूपी चुनाव पर, नवरात्रों के बाद उम्मीदवार की पहली सूचि करेंगे जारी !

Congress's entire focus on UP elections, will release the first list of candidates after Navratras!

अलख हरियाणा डॉट कॉम,चंडीगढ़। पंजाब के बाद अब कांग्रेस ने अपना सारा फोकस उत्तर प्रदेश पर कर लिया है। यूपी के विधानसभा चुनावों में अब कुछ माह ही शेष हैं। कांग्रेस इस बार परम्परा को तोड़कर पहली सूचि जारी करने को तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब में दलित को कमान सौंपने के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित है।
यूपी चुनाव के लिए संभवत अक्टूबर में यह सूची कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार कि पार्टी ने 150 विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं।इनमें से कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को पार्टी ने हरी झंडी दे दी है। पार्टी से उन उम्‍मीदवारों को चुनावी जंग की तैयारी शुरू करने के लिए कहा है। इसके साथ ही करीब 80 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए नियंत्रण कक्ष बनाए जा चुके हैं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी यूपी राज्य की पार्टी प्रभारी हैं। उन्होंने यूपी में चुनावी रणनीति की बागडोर संभाल ली है। इतना ही नहीं पार्टी पूरी रणनीतिक तैयारियों के साथ मैदान में उतरेगी।
चुनाव के लिए कई स्तर पर तैयारी की जा रही है। पार्टी की ओर से अक्टूबर के पहले हफ्ते में प्रतिज्ञा यात्रा निकालने की भी संभावना है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है जिसकी कमान भवर जितेंद्र सिंह को सौंपी गई है। उनके अलावा कमेटी में दीपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी, वर्षा गायकवाड़ और अजय सिंह लल्लू शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद को ‘पीपुल्स मेनिफेस्टो’ तैयार करने का काम सौंपा गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=QQddhzA7IDc&t=7s


वहीं ख़बरों के अनुसार कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए पूरी तैयारी से जुटी है। इसलिए काफी पहले उमीदवारों की घोषणा कर रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को सभी लोगों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। यही नहीं मिशन यूपी के लिए कांग्रेस में विभिन्न स्तरों पर तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *