• Sun. Aug 2nd, 2026

Covid 19 के बढ़ने लगे मामले, 1 हजार से अधिक मरीज मिले

covid

Covid, देश के अलग-अलग राज्यों में एक बार फिर कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 1,000 से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है। जिनमें मुंबई और पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं।

लगातार बढ़ते मामलों के कारण अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। राज्य में कोविड-19 के 1,115 नये केस दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ एक्टिव केसों की संख्या 5,421 हो गई है। मुंबई में एक्टिव केसों की संख्या 1,577, ठाणे में 953, पुणे में 776 और नागपुर में 548 है। जबकि परहानी जिले में कोई मामला नहीं है।

कोरोना वायरस से हुईं कुल नौ मौतों में से पांच मुंबई सर्कल में हुई हैं। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई सर्कल में संक्रमण की अधिकतम संख्या 590 भी दर्ज की गई है। इसके बाद पुणे सर्कल में 190, नागपुर सर्कल में 174, कोल्हापुर सर्कल में 50, अकोला सर्कल में 45, लातूर सर्कल में 37, नासिक सर्कल में 15 और औरंगाबाद सर्कल में 14 दर्ज की गई है।

Student को सरकार देगी फ्री लैपटॉप, ऐसे मिलेगा फायदा

अब तक, 40,250 यात्रियों पर आरटी-पीसीआर परीक्षण किए गए हैं, जिनमें से 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव यात्रियों में मुंबई के 15, पुणे के 12 और ठाणे, पालघर, औरंगाबाद, सांगली, अमरावती, सतारा और नागपुर के एक-एक यात्री शामिल हैं।

शेष में गुजरात से छह, उत्तर प्रदेश से पांच, केरल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से तीन-तीन, तेलंगाना, राजस्थान और तमिलनाडु से दो-दो और दिल्ली, गोवा, असम, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक और पंजाब से एक-एक शामिल हैं।

आशंका जताई जा रही है कि आने वालों हफ्तों में कोविड-19 के केसों में बढ़ोतरी हो सकती है। मुंबई और राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *