• Sun. Aug 23rd, 2026

प्रियंका के राजस्थान दौरे पर सीपी जोशी का पलटवार- कहा पता करें योजनाओं का लाभ कितने दिन और कितने लोगों तक पहुंचा

राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दौसा में प्रियंका वाद्रा के दौरे पर पलटवार किया। उन्होंने आगे कहा कि यह पता करना चाहिए कि उन योजनाओं का लाभ कितने दिन और कितने लोगों तक पहुंचा है। जोशी ने कहा, पिछले पांच वर्षों से दुष्कर्म से पीड़ित महिलाएं और बच्चियां न्याय की पुकार कर कर रही हैं, आखिर उन्हें कब न्याय मिलेगा। उनके आंसू कब पोछे जाएंगे। पूरे पांच साल में क्यों प्रियंका गांधी या गांधी परिवार का कोई सदस्य उनका हाल जानने क्यों नहीं आया।

उन्होंने आगे कहा कि उनका भाषण अशोक गहलोत सरकार के कुशासन, अपराध, भ्रष्टाचार से पीड़ित प्रदेश की जनता के घाव पर नमक छिड़कने जैसा प्रतीत होता है। प्रियंका ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की आलोचना और गहलोत सरकार की प्रशंसा के अलावा कोई नई बात नहीं कही।  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने जिन योजनाओं के आंकड़े लिख कर दिए उन्हें पूरे जोश के साथ बोल दिया।

उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस नेताओं की नजर तो यहां की जमीनें हड़पने में रही है, इसलिए मोदी है तो गारंटी है। केंद्र सरकार जो कहती है वह करती है। उनके शासन में योजनाएं कार्यकाल के अंतिम छह महीने में प्रारंभ नहीं होती। राजस्थान को मोदी की गारंटी और डबल इंजन सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बड़ी इमारतें बनाने से तो देश का विकास ही हुआ है, कांग्रेस विकास नहीं कर पाई इसलिए इनके पेट में दर्द हो रहा है।

2 नवंबर को हरियाणा के करनाल आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, अंत्योदय सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

उन्होंने प्रियंका वाद्रा द्वारा देवनारायण भगवान मंदिर में चढ़ावे को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि प्रियंका ने भक्त और भगवान दोनों का ही अपमान किया है, इस प्रकार की बात करना तुष्टिकरण की राजनीति का ही एक हिस्सा है, कांग्रेस हमेशा से ही ऐसा करती आई है। कहा कि प्रियंका गांधी मोदी सरकार द्वारा बड़ी-बड़ी इमारतें बनाने और विकास के कार्यों पर टिप्पणी करती हैं।

 

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *