• Mon. Aug 31st, 2026

Crime, नाबालिग लड़की से रेप, डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

rape

Crime, गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 20 वर्षीय एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी हरि मोहन 7 अप्रैल को शादी के बहाने उसकी 14 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया और इसके बाद नाबालिग को गुरुग्राम जिले के नाथूपुर इलाके में उनके घर के बाहर छोड़ दिया।

Rohtak-झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाली युवती को दो लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

डीएलएफ फेज 3 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजेंद्र सिंह ने कहा, संदिग्ध डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और उसने अपराध कबूल कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *