• Tue. Aug 25th, 2026

CTET दिसंबर परीक्षा नोटिफिकेशन ,परीक्षार्थी ऑनलाइन कर पाएंगे आवेदन,जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली।CTET दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की जानकारी सामने आयी है। जानकरी के अनुसार सीबीएसई बोर्ड जल्द ही इस सत्र के लिए नोटिफिकेशन जारी कर देगा, जिसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर तो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कोई सूचना तो नहीं जारी की है। लेकिन पिछले वर्ष के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है।

 

दरअसल, साल 2022 में सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 Oct 2022 से शुरू हुई थी, जो कि 24 नवंबर, 2023 तक चली थी। इस दौरान उम्मीदवारों को प्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ-साथ फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया गया था। इसके अनुसार, ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संभव है कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में नोटिफिकेशन जारी कर दे। हालांकि, सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

 

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और खुद को पंजीकृत करने के लिए अपना विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल पता और मोबाइल नंबर प्रदान करें।अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सीटीईटी 2023 आवेदन पत्र भरें। इसके बाद, व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता विवरण दर्ज करें। अब सभी स्कैन किए गए दस्तावेज़ निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। इसके बाद, अपना सीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2023 सफलतापूर्वक जमा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब एक बार फॉर्म भर जाने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए दिसंबर सत्र के लिए अपना सीटीईटी आवेदन पत्र 2023 डाउनलोड करके रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *