• Mon. Aug 24th, 2026

INDIA Alliance को सफल बनाने का CWC ने लिया संकल्प, विभाजनकारी राजनीति का आरोप

INDIA Alliance, कांग्रेस कार्य समिति ने विपक्षी गठबंधन इंडिया की निरंतर एकजुटता की सराहना की। सीडब्लूसी ने कहा कि वह इस गठबंधन की पहल को सफल बनाने के पार्टी के संकल्प को दोहराती है। ताकि देश विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति से मुक्त हो जाए।

सीडब्ल्यूसी ‘इंडिया’ की पहल को वैचारिक और चुनावी रूप से सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने संकल्प दोहराया। ताकि हमारा देश विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति से मुक्त हो, सामाजिक समानता और न्याय में विश्वास रखने वाली ताकतें मजबूत हों और लोगों को एक उत्तरदायी, संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेह और जिम्मेदार केंद्र सरकार मिले।

इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को एक पारदर्शी, जवाबदेह और जिम्मेदार केंद्र सरकार देने का है। कार्य समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ध्रुवीकरण और विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया गया है।

Haryana, लिव इन पार्टनर की हत्या कर थाने पहुंचा सरफिरा प्रेमी, किया आत्मसमर्पण

प्रस्ताव में कहा गया है कि कांग्रेस कार्य समिति विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की निरंतर एकजुटता का तहे दिल से स्वागत करती है जिससे भाजपा और प्रधानमंत्री काफी बौखलाए हुए हैं।

कांग्रेस कार्य समिति ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में जवानों की शहादत पर देश शोक मना रहा था तब भाजपा और प्रधानमंत्री द्वारा खुद को जी20 की बधाई देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जश्न मनाना ना केवल बेशर्मी की पराकाष्ठा है, बल्कि जवानों की शहादत का अपमान है। कार्य समिति ने अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे के योगदान और भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी की सराहना की।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *