• Thu. Sep 3rd, 2026

अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, खेतों की ओर से झज्जर-दादरी रोड आ रहा था

रोहतक की महिला कोच पर गंभीर आरोप: नाबालिग बॉक्सर के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश, पॉक्सो एक्ट के तहत FIRरोहतक की महिला कोच पर गंभीर आरोप: नाबालिग बॉक्सर के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

चरखी दादरी | दादरी जिले के लोहरवाड़ा गांव के पास पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे युवक को जब रोका गया और तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिगोवा निवासी अमन नामक युवक खेतों की ओर से कच्चे रास्ते से होते हुए झज्जर-दादरी रोड की ओर अवैध हथियार लेकर आ रहा है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने समसपुर नहर के पास रेड की और संदिग्ध युवक को आते देखा।

पुलिस को देखकर भागने लगा, फिर दबोचा गया

जैसे ही युवक ने पुलिस को देखा, वह भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी में एक पिस्टल और एक कारतूस मिला, जिसके कोई लाइसेंस दस्तावेज आरोपी के पास नहीं थे।

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह हथियार कहां से लाया और किस उद्देश्य से लेकर घूम रहा था।

  • Crime News,Illegal Arms, Charkhi Dadri, Haryana Police

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *