• Wed. Jun 24th, 2026

रोहतक में हिसार बाईपास पर हुआ खतरनाक सड़क हादसा, टेरिटोरियल आर्मी के जवान की हुई मौत ,शव पीजीआई रेफर

Byalakhharyana@123

Oct 21, 2023

रोहतक। रोहतक में आये दिनों खतरनाक सड़क हादसे होने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे ही एक मामला शनिवार सुबह हुआ जब तेज रफ्तार बाइक पर सवार आर्मी के जवान की रोहतक हिसार बाईपास पर खड़े ट्राले में टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गयी। इसके बाद आस पास के राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी ,जिसके बाद मौके पर पहुंची शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने घटना की कार्रवाई कर शव रोहतक पीजीआई पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार रोहतक के गांव मायना निवासी लगभग 35 वर्षीय मृतक कृष्ण कुमार टेरिटोरियल आर्मी में जवान था और हाल में दिल्ली में तैनात था। कृष्ण हर रोज की तरह अपने घर से मोटरसाइकिल पर दिल्ली जा रहा था कि अचानक रोहतक आउटर बाईपास पर खड़े हुए ट्राली से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्ण कुमार शादीशुदा था और उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं।

थाना शिवाजी कॉलोनी में तैनात सब इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया की कृष्णा रोजाना की तरह आज भी अपने घर से सुबह ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर दिल्ली अपनी ड्यूटी के लिए निकला था कि गांव मायना के पास ही कई दिन से खराब अवस्था में खड़े ट्राले से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई जिसमें कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया। है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *