• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा में प्रेम -प्रसंग के चलते पेड़ पर लटका मिला युवक का शव , गांव की युवती से था अफेयर

हरियाणा।हरियाणा में हिसार के एक गांव में प्रेम -प्रसंग के चलते युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसका गांव की ही एक लड़की से अफेयर चल रहा था। शनिवार सुबह युवक के शव को जब लोगों ने पेड़ पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच -पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय सचिन निवासी हांसी के गांव भाटला के रूप में हुई है।वहीं मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मृतक के ताऊ राजेंद्र ने बताया कि 15 दिन पहले लड़की को चिट्ठी देने को लेकर विवाद भी हुआ था। इस पर वह ग्रामीणों के साथ लड़की के परिजनों के पास गए थे। यहां लड़की के परिजनों ने धमकी दी थी कि तुम्हारे लड़के को हम जान से मार डालेंगे। उन्होंने युवती के परिजनों से माफ़ी भी मांगी थी पर शनिवार को उसका शव पेड़ पर लटका मिला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। वहीं गांव के लोग इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *