• Wed. Sep 2nd, 2026

दीपेंद्र हुडडा ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में यौन शोषण वाली गुमनाम चिट्ठी पर घेरा मनोहर सरकार को, बताया चिंताजनक

दीपेंद्र हुडडा ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में यौन शोषण वाली गुमनाम चिट्ठी पर मनोहर सरकार को घेरा है। दरअसल सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कुलपति के नाम गुमनाम चिट्ठी से खलबली मची हुई है। इस गुमनाम चिट्ठी में 500 छात्राओं की तरफ से प्रोफेसर पर यौन शौषण का आरोप लगाया गया है। जिसको लेकर अब हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा कि सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की 500 छात्राओं द्वारा छेड़छाड़ और शोषण के गंभीर आरोपों की खबर चिंताजनक है।


कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे लिखा कि दुखद बात ये भी है कि छात्राओं को न्याय के लिए राज्यपाल से लेकर प्रधानमंत्री तक को चिट्ठी लिखनी पड़ रही है। ऐसा लगता है कि प्रदेश की BJP-JJP सरकार द्वारा महिला शोषण के आरोपी मंत्री संदीप सिंह को बचाने जैसे मामलों का पुराना रिकार्ड देखते हुए ही छात्राओं का कोई भरोसा इस सरकार पर नहीं बचा। सरकार से मेरी अपील है कि छात्राओं के आरोपों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *