• Sun. Aug 23rd, 2026

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने की महत्वपूर्ण बैठक,भूपेंदर हुड्डा और खरगे ने बताए पार्टी के एजेंडे

नई दिल्ली/चंडीगढ़। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आज महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में AICC महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और राज्यों में कांग्रेस विधानसभा दल के नेता शामिल रहे । भूपेंदर हुड्डा ने बताया कि चुनाव से पहले इस बैठक का एजेंडा 2024 के लोकसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करना था । बैठक के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने पार्टी से मिली जिम्मेदारियों को लेकर बात की। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

खरगे ने कहा
हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान इस बैठक में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हमारे लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करना, दोनों की सफलता जरूरी है इसलिए हम सबको इस बीच में काफी समय देना है और चर्चा करना है।

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा
कांग्रेस मुख्यालय में हुई AICC महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और राज्यों में कांग्रेस विधानसभा दल के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक का एजेंडा 2024 के लोकसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करना रहा।बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि पार्टी की देश भर में 10 बड़ी रैली होंगी इनमें से जो रैली हरियाणा में मिलेगी, उसको लेकर हम तैयारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *