• Tue. Aug 25th, 2026

Delhi Liquor Scam: कोर्ट ने BRS नेता के. कविता को दिया बड़ा झटका ,23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति के कथित घोटाला मामले में गिरफ्तार हुईं बीआरएस नेता के. कविता को एक बार फिर झटका लगा है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया था जहां अदालत में सीबीआई ने 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी।

ईडी के बाद सीबीआई ने 12 अप्रैल को के. कविता को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने कविता को 15 अप्रैल तक की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। इससे पहले तक वह न्यायिक हिरासत में थीं। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के. कविता को ईडी की टीम ने पिछले महीने ही हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

 

इस दौरान सीबीआई ने विशेष अदालत को बताया कि के. कविता ने शरथ रेड्डी को धमकाया कि दिल्ली में ठेके को हासिल करने के लिए आप को 25 करोड़ का भुगतान करें। अगर इस शर्त को पूरा नहीं किया गया तो तेलंगाना और दिल्ली में उनके कारोबार को नुकसान उठाना पड़ेगा। सीबीआई ने बताया कि कविता के आग्रह पर ही शरथ रेड्डी दिल्ली में शराब के कारोबार में शामिल हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *