• Fri. Sep 11th, 2026

Deputy CM दुष्यंत चौटाला ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

ByAlka

Jul 24, 2023

Deputy CM Dushyant chautala, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सिरसा और फतेहाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से सिरसा में बाढ़ की स्थिति पर भी चर्चा की।

डिप्टी सीएम ने कहा कि सिरसा में घग्गर नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है. स्थिति नियंत्रण में है और उपायुक्त स्तर पर नुकसान के आकलन का निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावितों की पर्याप्त सहायता की जाएगी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य के करीब 1400 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिन्हें सरकार की ओर से पर्याप्त मदद दी जा रही है।

Jawan New Poster, विजय सेतुपति का फर्स्ट लुक आउट

उन्होंने कहा कि, खेतों में जमा पानी की निकासी के लिए भी उपायुक्तों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर मदद के उद्देश्य से प्रशासन डीजल और अन्य आर्थिक मदद देकर किसानों की क्षतिपूर्ति की जा रही है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ सिरसा के डीसी पार्थ गुप्ता भी मौजूद रहे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *