• Wed. Sep 2nd, 2026

रोजगार दफ्तर में नशे में धुत चपरासी ने मचाया हंगामा, पुलिस की गाड़ी पर भी किया हमला

Byalakhharyana@123

Mar 17, 2025
Drunk peon created ruckus in employment office, also attacked police vehicleDrunk peon created ruckus in employment office, also attacked police vehicle

यमुनानगर: जिले के रोजगार दफ्तर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब इसी दफ्तर का चपरासी बलजिंदर अपने साथी के साथ नशे की हालत में हंगामा करने लगा। सुपरिंटेंडेंट के कमरे में जाकर दोनों ने शीशे और कांच तोड़ दिए, जिससे वे खुद भी लहूलुहान हो गए।

अधिकारियों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराने की कोशिश की, तो दोनों आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया और उसके शीशे तोड़ दिए।

पुलिस ने दोनों घायलों को यमुनानगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। रोजगार दफ्तर की सुपरिंटेंडेंट संतोष रानी ने बताया कि चपरासी बलजिंदर पहले भी नशे में दफ्तर आता था और आज भी अपने साथियों के साथ आकर हंगामा करने लगा।

चपरासी के साथी कमलवीर ने आरोप लगाया कि ऑफिस के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, यमुनानगर सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने कहा कि जैसे ही शिकायत दर्ज होगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: #यमुनानगर #रोजगारदफ्तर #हंगामा #नशा #पुलिस #अपराध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *