• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, छुट्टियों का भी एलान

हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर पड़ना शुरू हो गया है। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इसको लेकर विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए विद्यार्थियों को लू तथा गर्मी की विभिषिका से बचाने हेतु के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

शिक्षा विभाग द्वारा जारी लेटर के अनुसार अब स्कूल सुबह सात बजे से लगेंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 12 बजे छुट्टी हो जाएगी। वहीं दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर पौने 12 बजे से लगेगी। जो स्कूल दो शिफ्टों में चलते हैं वहां पहली शिफ्ट सुबह 7 से 11:30 बजे तक लगेगी और दूसरी शिफ्ट 11:45 से शाम 4:15 बजे तक चलेगी।

इसके आलावा शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों को लेकर भी आदेश जारी किया गया है। राज्य के सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में एक जून से 30 जून तक छुट्टियां रहेंगी। 1 जुलाई, 2024 (सोमवार) से विद्यालय पुनः की भांति खोले जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *